logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

on 6 November
user_Kishan Kumar public news
Kishan Kumar public news
Kaler, Arwal•
on 6 November

  • user_Kishan Kumar public news
    Kishan Kumar public news
    Kaler, Arwal
    on 14 November
  • user_Kishan Kumar public news
    Kishan Kumar public news
    Kaler, Arwal
    on 14 November
More news from बिहार and nearby areas
  • good morning dost Mera video Chandan chauk kaup hai bhai gift kar do you have
    3
    good morning dost Mera video Chandan chauk kaup hai bhai gift kar do you have
    user_Chandan chook kaup
    Chandan chook kaup
    गरहनी, भोजपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • रफीगंज प्रखंड के ढोसिला पंचायत अंतर्गत पिपराही गांव में स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को सराहनीय पहल की गई। वार्ड सदस्य अनीता कुमारी एवं वार्ड प्रतिनिधि सह अधिवक्ता (सिविल कोर्ट औरंगाबाद) बबलू यादव के नेतृत्व में 500 ग्रामीणों के बीच हरा एवं नीला डस्टबिन का वितरण किया गया। इस मौके पर बबलू यादव ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए दोनों प्रकार के डस्टबिन के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरे डस्टबिन का उपयोग गीले कचरे के लिए तथा नीले डस्टबिन का उपयोग सूखे कचरे के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग सही तरीके से कचरे का निपटान करें, तो न केवल घर बल्कि पूरा गांव स्वच्छ और स्वस्थ रह सकता है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कई स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
    1
    रफीगंज प्रखंड के ढोसिला पंचायत अंतर्गत पिपराही गांव में स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को सराहनीय पहल की गई। वार्ड सदस्य अनीता कुमारी एवं वार्ड प्रतिनिधि सह अधिवक्ता (सिविल कोर्ट औरंगाबाद) बबलू यादव के नेतृत्व में 500 ग्रामीणों के बीच हरा एवं नीला डस्टबिन का वितरण किया गया।
इस मौके पर बबलू यादव ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए दोनों प्रकार के डस्टबिन के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरे डस्टबिन का उपयोग गीले कचरे के लिए तथा नीले डस्टबिन का उपयोग सूखे कचरे के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग सही तरीके से कचरे का निपटान करें, तो न केवल घर बल्कि पूरा गांव स्वच्छ और स्वस्थ रह सकता है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कई स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    17 hrs ago
  • पटना जिला पालीगंज नया सब्जी फल मंडी का निरीक्षण करते एसडीओ
    1
    पटना जिला पालीगंज नया सब्जी फल मंडी का निरीक्षण करते एसडीओ
    user_संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    पालीगंज, पटना, बिहार•
    18 hrs ago
  • सूर्यपुरा प्रखंड के बारुन गांव से एक भावुक और प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। एक 07 वर्षीय मासूम सिद्धार्थ पांडे, जिसने कम उम्र में ही माता-पिता दोनों का साया खो दिया,अब बड़े होकर कलक्टर बनने का सपना देख रहा है और उसके इस सपने को साकार करने के लिए शिक्षाविद अखिलेश कुमार ने एक बड़ी जिम्मेदारी उठाई है। मंगलवार को समाजसेवी सुदामा पाण्डेय ने बताया कि सिद्धार्थ के पिता स्व. रवि रंजन पांडे (27 वर्ष), जो स्व. अजय कुमार पांडे के पुत्र थे, का निधन वर्ष 2021 में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान गंभीर बीमारी के कारण हो गया था।इसके बाद बीते 20 मार्च 2026 को उसकी मां संजू देवी का भी निधन असाध्य बीमारी के कारण हो गया।जिससे सिद्धार्थ पूरी तरह अनाथ हो गया। ऐसे कठिन समय में अखिलेश कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सिद्धार्थ की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली है,उन्होंने पहली कक्षा से लेकर मैट्रिक तक उसकी निशुल्क पढ़ाई , रखने और खिलाने का संकल्प लिया है। अखिलेश कुमार के इस सराहनीय पहल से सिद्धार्थ के जीवन में नई उम्मीद जगी है। अब वह पूरे आत्मविश्वास के साथ कहता है कि वह बड़ा होकर कलक्टर बनेगा और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेगा। यह पहल न केवल एक बच्चे के भविष्य को संवारने की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है, मौके पर ज्ञान विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष सुदामा पांडे, सरपंच शिवयश भगत, बचन चौबे, संजय पांडे, लवकुश सिंह, विनय सिंह, सोनू सिंह, बिरेंद्र लाल, बीरेंद्र शर्मा, मनोज कुमार सिंह,मुकेश सिंह , राजेश पासवान, मुकेश वर्मा मौजूद थे।
    1
    सूर्यपुरा प्रखंड  के बारुन गांव से एक भावुक और प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। एक 07 वर्षीय मासूम सिद्धार्थ पांडे, जिसने कम उम्र में ही माता-पिता दोनों का साया खो दिया,अब बड़े होकर कलक्टर बनने का सपना देख रहा है और उसके इस सपने को साकार करने के लिए शिक्षाविद अखिलेश कुमार ने एक बड़ी जिम्मेदारी उठाई है। मंगलवार को समाजसेवी सुदामा पाण्डेय ने बताया कि सिद्धार्थ के पिता स्व. रवि रंजन पांडे (27 वर्ष), जो स्व. अजय कुमार पांडे के पुत्र थे, का निधन वर्ष 2021 में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान गंभीर बीमारी के कारण हो गया था।इसके बाद बीते 20 मार्च 2026 को उसकी मां संजू देवी का भी निधन असाध्य बीमारी के कारण हो गया।जिससे सिद्धार्थ पूरी तरह अनाथ हो गया।
ऐसे कठिन समय में अखिलेश कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सिद्धार्थ की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली है,उन्होंने पहली कक्षा से लेकर मैट्रिक तक उसकी निशुल्क पढ़ाई , रखने और खिलाने का संकल्प लिया है।
अखिलेश कुमार के इस सराहनीय पहल से सिद्धार्थ के जीवन में नई उम्मीद जगी है। अब वह पूरे आत्मविश्वास के साथ कहता है कि वह बड़ा होकर कलक्टर बनेगा और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेगा।
यह पहल न केवल एक बच्चे के भविष्य को संवारने की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है, मौके पर ज्ञान विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष सुदामा पांडे, सरपंच शिवयश भगत, बचन चौबे, संजय पांडे, लवकुश सिंह, विनय सिंह, सोनू सिंह, बिरेंद्र लाल, बीरेंद्र शर्मा, मनोज कुमार सिंह,मुकेश सिंह , राजेश पासवान, मुकेश वर्मा मौजूद थे।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    19 hrs ago
  • आरा में 70 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ सगे भाई गिरफ्तार, टाउन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरा। भोजपुर जिले के आरा शहर में टाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गौसगंज मोहल्ले में छापेमारी कर की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे और इलाके में हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। छापेमारी के दौरान उनके पास से करीब 70 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले में सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके। टाउन थाना पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    आरा में 70 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ सगे भाई गिरफ्तार, टाउन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आरा। भोजपुर जिले के आरा शहर में टाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गौसगंज मोहल्ले में छापेमारी कर की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे और इलाके में हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। छापेमारी के दौरान उनके पास से करीब 70 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले में सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके।
टाउन थाना पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Arrah, Bhojpur•
    1 hr ago
  • जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत धाना डीह गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेलते समय तालाब में गिरने से चार वर्षीय मासूम पल्लवी कुमारी की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, पल्लवी कुमारी अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेल-खेल में सभी बच्चे पास स्थित तालाब के किनारे पहुंच गए। इसी दौरान अचानक पल्लवी का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चली गई। साथ खेल रहे बच्चों ने जब उसे डूबते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।बच्चों की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद पल्लवी को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
    1
    जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत धाना डीह गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेलते समय तालाब में गिरने से चार वर्षीय मासूम पल्लवी कुमारी की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, पल्लवी कुमारी अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेल-खेल में सभी बच्चे पास स्थित तालाब के किनारे पहुंच गए। इसी दौरान अचानक पल्लवी का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चली गई। साथ खेल रहे बच्चों ने जब उसे डूबते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।बच्चों की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद पल्लवी को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
  • बाजना। ग्राम बाजना में भगवान महावीर स्वामी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर
    1
    बाजना। ग्राम बाजना में भगवान महावीर स्वामी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर
    user_ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    Kaler, Arwal•
    23 hrs ago
  • रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राज्य स्वास्थ्य समिति के अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए गार्डासिल (एचपीवी वैक्सीन) का टीका लगाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों को यह टीका दिया जा रहा है, जिससे भविष्य में इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, बीसीएम सनी कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार, बीएमसी सुभाष कुमार, एएनएम आशा सिन्हा, रंजना कुमारी, दावन तिग्गा, वैजयंती माला और सुमन कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बच्चियों को इस टीकाकरण अभियान का लाभ दिलाकर उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करें।
    1
    रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राज्य स्वास्थ्य समिति के अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए गार्डासिल (एचपीवी वैक्सीन) का टीका लगाया गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों को यह टीका दिया जा रहा है, जिससे भविष्य में इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, बीसीएम सनी कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार, बीएमसी सुभाष कुमार, एएनएम आशा सिन्हा, रंजना कुमारी, दावन तिग्गा, वैजयंती माला और सुमन कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बच्चियों को इस टीकाकरण अभियान का लाभ दिलाकर उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करें।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    18 hrs ago
  • भोजपुर आरा के रमना मैदान के नागरी प्रचारिणी में 31 मार्च 2026 को पासी विजय दिवस संयोजक श्याम बिहारी चौधरी अधिवक्ता के नेतृत्व में मनाया गया इसमें अहम योगदान कृष्णा चौधरी मनीष चौधरी अनिल चौधरी सुजीत चौधरी प्रोपराइटर डी एन। चौधरी आर्य मर्दन चौधरी अधिवक्ता अहम योगदान लोगों का रहा यह विजय दिवस पासी राजा गंगा बॉक्स रावत तथा पुत्र कुंवर प्रताप सिंह यह ए पासी समुदाय के अंतिम राजा थे इन्होंने 29 मार्च 1850 को अंग्रेजों पर अपना विजय प्राप्त किया था पासी समाज के लोगों ने 31 मार्च को विजय दिवस मनाया था उसे समय से आज तक 31 मार्च को पासी समाज हर साल पासी विजय दिवस मनाते चले आ रहे हैं यह सच्चाई है इतिहास ब्या करती हैं तथा इसको लेकर श्याम बिहारी चौधरी अधिवक्ता ने बताया कि अब समय आ गया है की सरकार को पासी राजाओं को मान सम्मान देना होगा और पासी समुदाय के लोगों को सरकार में भी जगह देना होगा इन्होंने आज एक नया पार्टी का गठन भी किया है और सारी मुद्दों को लेकर मीडिया के सामने अपनी बात रखी और विस्तार पूर्वक बताया
    1
    भोजपुर आरा के रमना मैदान के नागरी प्रचारिणी में 31 मार्च 2026 को पासी विजय दिवस संयोजक श्याम बिहारी चौधरी अधिवक्ता के नेतृत्व में मनाया गया इसमें अहम योगदान कृष्णा चौधरी मनीष चौधरी अनिल चौधरी सुजीत चौधरी प्रोपराइटर डी एन। चौधरी आर्य मर्दन चौधरी अधिवक्ता अहम योगदान लोगों का रहा यह विजय दिवस पासी राजा गंगा बॉक्स रावत तथा पुत्र कुंवर प्रताप सिंह यह ए पासी समुदाय के अंतिम राजा थे इन्होंने 29 मार्च 1850 को अंग्रेजों पर अपना विजय प्राप्त किया था पासी समाज के लोगों ने 31 मार्च को विजय दिवस मनाया था उसे समय से आज तक 31 मार्च को पासी समाज हर साल पासी विजय दिवस मनाते चले आ रहे हैं यह सच्चाई है इतिहास ब्या करती हैं तथा इसको लेकर श्याम बिहारी चौधरी अधिवक्ता ने बताया कि अब समय आ गया है की सरकार को पासी राजाओं को मान सम्मान देना होगा और पासी समुदाय के लोगों को सरकार में भी जगह देना होगा इन्होंने आज एक नया पार्टी का गठन भी किया है और सारी मुद्दों को लेकर मीडिया के सामने अपनी बात रखी और विस्तार पूर्वक बताया
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Arrah, Bhojpur•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.